Posts

एकांत में कुछ पल B123

Image
                              🌹एकांत में बिताकर तो देखे कुछ पल🌹 आप चाहे कितना ही सामाजिकता निभाते हों, एकदूसरे के साथ बातचीत में व्यस्त रहते हों लेकिन आपको अपने लिए कुछ समय की हमेशा जरूरत होती है। अब जबकि सामाजिकता बढ़ाने के लिए अनेक द्वार हमोर आसपास हैं तो अपने लिए एकांत की तलाश बहुत कठिन होती जा रही है। लेकिन एकांत ही आपको अपने कामों के लिए पर्याप्त उर्जा पाने में मदद करता है। वह अपनी खूबियों को पहचानने और अपनी कमजोरियों के साथ आगे बढ़ने में आपकी मदद करता है। अपने एकांत से आप किस तरह आगे बढ़ने की उर्जा ग्रहण करते हैं यह आप पर ही निर्भर करता है लेकिन एकांत में खुद के साथ वार्तालाप के बहुत से फायदे हैं। 1- दूसरों से दूर होने का डर छोड़ दें आज के अति सामाजिक समय में लोग इस बात से डरते हैं कि अगर वे दूसरों को समय नहीं देंगे तो सभी से कट जाएंगे। यही मौजूदा समय की सबसे बड़ी मुश्किल भी है। व्यक्ति दूसरों को तो समय देने के प्रयास में खुद के लिए समय नहीं निकाल पाता है। कई बार व्यक्ति इस बात पर अफसोस करता है कि दूसरे कितनी ...

अपना महत्व कैसे बढ़ाये B122

Image
  👉 *दूध को दुखी करो तो दही बनता है|*  👉 *दही को सताने से मक्खन बनता है|* 👉 *मक्खन को सताने से घी बनता है|* 👉 *दूध से महंगा दही है,दही से महंगा मक्खन है,और मक्खन से महंगा घी है|* 👉 *किन्तु इन चारों का रंग एक ही है सफेद|* 👉 *इसका अर्थ है बाऱ- बार दुख और संकट आने पर भी जो इंसान अपना रंग नहीं बदलता,समाज में उसका ही मूल्य बढ़ता है|* 👉 *दूध* उपयोगी है किंतु एक ही दिन के लिए, फिर वो *खराब* हो जाता है....!! 👉 *दूध* में एक बूंद *छाछ* डालने से वह *दही* बन जाता है जो केवल दो और दिन *टिकता* है....!! 👉 *दही* का मंथन करने पर *मक्खन* बन जाती है, यह और तीन दिन टिकता है....!! 👉 *मक्खन* को उबालकर *घी* बनता है, *घी* कभी खराब नहीं होता....!! 👉एक ही दिन में बिगड़ने वाले *दूध* में कभी नहीं बिगड़ने वाला *घी* छिपा है....!! 👉इसी तरह आपका *मन* भी अथाह *शक्तियों* से भरा है, उसमें कुछ *सकारात्मक विचार* डालो अपने आपको *मथो* अर्थात *चिंतन* करो....अपने *जीवन* को और *तपाओ* और तब देखना 👉 आप कभी हार नहीं मानने वाले सदाबहार व्यक्ति बन जाओगे....!!। 🌹जय श्री कृष्ण🌹

शीतला माता B121

Image
   🙏🌹🌹🌺🌺🌹🌹🙏

गुरु शक्ति B120

Image
                      🌺*गुरू की शक्ति क्या है*🌺 1. गुरू एक तेज है जिनके आते ही सारे सन्शय के अंधकार खतम हो जाते हैं ! 2. गुरू वो मृदंग है जिसके बजते ही अनाहद नाद सुनने शुरू हो जाते हैं ! 3. गुरू वो ज्ञान है जिसके मिलते ही पांचो शरीर एक हो जाते हैं ! 4. गुरू वो दीक्षा है जो सही मायने मे मिलती है तो पार हो जाते हैं ! 5. गुरू वो नदी है, जो निरंतर हमारे प्राण से बहती हैं ! 6. गुरू वो सत चित आनंद हैं, जो हमे हमारी पहचान देता हैं ! 7. गुरू वो बासुरी हैं, जिसके बजते ही अंग अंग थीरक ने लगता हैं ! 8. गुरू वो अमृत हे जिसे पीके कोई कभी प्यासा नही! 9. गुरू वो मृदन्ग हैं, जिसे बजाते ही सो हम नाद की झलक मिलती हैं ! 10. गुरू वो कृपा हि हैं जो सिर्फ कुछ सद शिष्यो को विशेष रूप मे मिलती हे और कुछ पाकर भी समझ नही पाते ! 11. गुरू वो खजाना है, जो अनमोल है ! 12. गुरू वो समाधि है, जो चिरकाल तक रहती है ! 13.गुरू वो प्रसाद है जिसके भाग्य मे हो उसे कभी कुछ मांगने की ज़रूरत नही.        🌺जय श्री कृष्ण🌺   🌺 जय मां सर्वेश्वरी🌺 ...

शिव शक्ति B119

Image
                 🌺 जय श्री बाबा  कीनाराम भगवान 🌺                🌹🌹शक्ति के बिना शिव 'शव ' हैं । 🌹🌹 अर्थात्–समस्त पुरुष भगवान सदाशिव के अंश और समस्त स्त्रियां भगवती शिवा की अंशभूता हैं, उन्हीं भगवान अर्धनारीश्वर से यह सम्पूर्ण चराचर जगत् व्याप्त है।                     "शक्ति के बिना शिव ‘शव’ हैं।" शिव और शक्ति एक-दूसरे से उसी प्रकार अभिन्न हैं, जिस प्रकार सूर्य और उसका प्रकाश, अग्नि और उसका ताप तथा दूध और उसकी सफेदी। शिव में ‘इ’कार ही शक्ति है। ‘शिव’ से ‘इ’कार निकल जाने पर ‘शव’ ही रह जाता है। शास्त्रों के अनुसार बिना शक्ति की सहायता के शिव का साक्षात्कार नहीं होता। अत: आदिकाल से ही शिव-शक्ति की संयुक्त उपासना होती रही है। "भगवान शिव के अर्धनारीश्वररूप का आध्यात्मिक रहस्य" भगवान शिव का अर्धनारीश्वररूप जगत्पिता और जगन्माता के सम्बन्ध को दर्शाता है। सत्-चित् और आनन्द–ईश्वर के तीन रूप हैं। इनमें सत्स्वरूप उनका मातृस्वरूप है, चित्स्वरूप उनका पितृस्...

जैसी सोच वैसा जन्म B118

Image
                🚩🙏🙏🌹💖💓💖🌹🌹🙏🙏🚩                         🙏🌹💖 💓 💖🌹🙏 गीता में कहा है कि जो मनुष्य मरते समय जैसी ही चाह करे, वैसा ही वह दूसरा जन्म पा सकता है। _तो यदि एक मनुष्य उसका सारा जीवन पाप करने में ही गंवा दिया हो और मरते समय दूसरे जन्म में महावीर और बुद्ध जैसा बनने की चाह करे, तो क्या वह आदमी दूसरे जन्म में महावीर और बुद्ध जैसा बन सकता है?_ निश्चित ही, मरते क्षण की अंतिम चाह दूसरे जीवन की प्रथम घटना बन जाती है। जो इस जीवन में अंतिम है, वह दूसरे जीवन में प्रथम बन जाता है। इसे ऐसा समझें। रात आप जब सोते हैं, तो जो रात सोते समय आपका आखिरी विचार होता है, वह सुबह जागते समय आपका पहला विचार बन जाता है। इसे आप प्रयोग करके जान सकते हैं। रात आखिरी विचार, जब आपकी नींद उतर रही हो, जो आपके चित्त पर हो, उसे खयाल कर लें। तो सुबह आपको जैसे ही पता लगेगा कि मैं जाग गया हूं वही विचार पहला विचार होगा। मृत्यु महानिद्रा है, बड़ी नींद है। इसी शरीर में नहीं जागते हैं, फिर दूसरे शरीर में जागते ह...

श्रम करें B117

Image
                        🌼🌿  औघड़ वाणी  🌿🌼 🔱🚩"आश्रम" का अर्थ ही है कि आ कर हम लोग श्रम करें |       इस श्रम का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है | जो यहाँ आकर हम सीखते हैं , करते हैं , वही कार्य हम अपने छोटे से घरों में करें तो हमें भौतिक रूप से संतुष्टि मिलती है , उन्नति होती है और हम अपने परिवार को चलाने में,अपने कुनबे को चलाने में सक्षम होते हैं | 🌹 श्रम करने से यदि हम भागते रहेंगे,बचते रहेंगे तो हम कुछ भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे | लेकिन यहाँ आश्रम में आ कर,उन संत-महात्माओं के यहाँ जाकर , हम लोग यही सीख लेना चाहते हैं कि हम उस मानवता को प्राप्त करें |  🌷 हमारे जो भी कार्य हों , जितने भी कर्म हैं वह अपनी आत्मा से आत्मा के लिए हों न कि हमारा दृष्टिकोण केवल भौतिक उन्नति,आर्थिक उन्नति और ऐश आराम के लिए हो |🌷 🌼हमारे प्राचीन काल में और अभी भी कई संत-महात्मा हैं जिनके पास कुछ भी नहीं है,एक पेड़ के नीचे भी बैठे हैं,तो भी उनमे कितनी संतुष्टि है , कितनी शांति है,कितना आकर्षण है कि बहुत बड़े-बड़े लोग भी...

अवधूत गुरुपद सँभव राम जी B116

Image
                  🙏🌹🌹💖💖💓💖💖🌹🌹🙏               अघोरेश्वर भगवान राम जी : शिष्य समुदाय                   🌹अवधूत गुरुपद सँभव राम जी🌹  सन् १९८२ ई० में अर्ध कुम्भ पड़ा था । प्रयाग में त्रिवेणी स्थल पर अघोरेश्वर का केम्प लगा हुआ था । केम्प में अघोरेश्वर विराजमान थे । पूरे क्षेत्र में साधूओं का मेला लगा हुआ था । सभी सम्प्रदाय, अखाड़ा, मठ, आश्रम, आदि से साधुजन तथा धर्मप्रेमी, तीर्थवास के अभिलाषी श्रद्धालुजन पुण्यसलिला गँगा के तट पर बालुका पर छोलदारियों में निवास कर रहे थे । ध्यान, धारणा, प्रवचन, आशीर्वचन की अविरल धारा निरन्तर प्रवहमान हो रही थी । इस धारा में जिसकी जैसी मति, गति थी अवगाहन कर अपनी तृप्ति हेतु प्रयास रत था । एक दिन केम्प में प्रातःकालीन नित्यकर्म की चहल पहल शान्त हो चुकी थी । जगह जगह रात में जलाये गये अलाव शाँत हो चुके थे । कुछ साधुओं | मठाधीशों के स्थान पर प्रवचन सुनने के लिये श्रद्धालुओं का जुटना शुरु हो चुका था । लगभग सभी जगह भोग राँधने ...

संस्कार व विचार B115

Image
  🌷  ध्यान - धारणा पर एक कथानक ! महाराजश्री के        श्रीमुख से 🌷 एक साधु था | वह दिन भर गंगा किनारे एक पेड़ के नीचे बैठा रहता था |जहाँ उसका आसन था उसके ठीक सामने थोड़ी दूर पर एक वेश्या का घर था | वह साधु अपने दायीं तरफ गिट्टियों से भरा एक झोला रखता था | वह दिन भर यही देखता था की कौन- कौन आदमी उस वेश्या के यहाँ जाते हैं | जब भी कोई व्यक्ति उस साधु के सामने से होकर वेश्या के यहाँ जाता था तब साधु झोले में से एक गिट्टी निकाल कर दूसरी तरफ रख देता था | मन ही मन में वह उस व्यक्ति को गाली भी देता था कि देखो इस साले को समाज में तो कितना अच्छा और साफ सुथरा दीखता है , और यहाँ इस वेश्या के कोठे पर जा रहा है | दिन भर बैठे बैठे गिट्टी को इधर से उधर करना साधु का यही काम था | 🌼 उस कोठे में रहने वाली वेश्या भी बाहर ध्यान देती थी | वह देखती थी कि उसके घर के ठीक सामने वाले पेड़ के नीचे एक महात्मा जी बैठते हैं | वे दिन भर बिलकुल चुपचाप आसनस्थ बैठे रहते हैं किसी से कुछ बोलते नहीं बस ऐसा लगता है की जप करते रहते हैं | उस साधु को देख कर उस वेश्या के मन में बहुतअच्छे विचार उठते र...

जीने का ढंग B114

 🌹 भागने पर ग्रह पीछा करता है, रुकने पर रुक जाता है। 🌹 किसी का पीछा मत करो,यह अन्धे करते हैं। 🌹 सत्य को जानने वाले से ही सत्य बोलो । 🌹 संकल्प सिद्धि है ,संकल्प करो इच्छा नहीं । 🌹 किसी से सहायता की आशा मत करो । 🌹 तन मन से स्वस्थ रहने की कामना करो । 🌹 जो कुछ मिला है ,उसके लिए नित्य नमन करो । 🌹 कम बोलना सीखो , सही बोलना आ जावेगा । 🌹 भटको मत कोई स्थान तो अपना बनाओ । 🌹 क्या सोचते हो , चल दो पहुंच जावोगे । 🌹 जहां जाना चाहते हो , वहीं देखो , वहीं सोचो वरना भटक जावोगे । 🌹 सोच विचार कर निर्णय ,फैसला करो ,निर्णय लो तो निबाहो । 🌹 सोचो कि दुनिया में क्या तुम्हारा है , कौन तुम्हारा है। 🌹 सहारा उसका लो जो तुम्हें बेसहारा न बना दे । 🌹 किसी की बुराई न देखो ना सुनो । 🌹 बुरे के अच्छे काम में सहयोग करो , उसे सुधारने का अवसर मिल जावेगा । 🌹 किसी से मिलने के पहले अपने पर विचार करो । 🌹 साथ रहकर भी अकेला होना अच्छा है , सीखो । 🌹 गन्दा व्यवहार सबसे पहले गन्दा करने वाले को प्रभावित करता है , बाद में औरों को । 🌹 आतुरता भयानक है चाहे वह इस परिस्थिति में हो । 🌹 दूसरे के भरोसे किसी काम की श...

सत्य का ज्ञान B113

Image
  यही हमारे इस मनुष्य जीवन का ज्ञान है इसको जान लेना ही भक्ति है और इसको जान लेना ही मुक्ति है। जो इस आत्मा के स्वरुप को जान लेता है वही मुक्त पुरुष हो जाता है। जीवन में ही मुक्ति पा लेता है यह नहीं कि शरीर छोड़ने के बाद मुक्ति मिले। जिसमें आत्मबोध हो गया वह मुक्त हो गया। वह शरीर के दुःखों से छूट गया। चार प्रमुख दुःख कहे गये हैं-जन्म, मरण, जरा और व्याधी। जन्मते समय भी दुःख होता है मरते समय भी दुःख होता है बीमार होने से और बुढ़ापे में भी दुःख होता है। ये चारों शरीर के दुःख है जो देह बुद्धी से उपर उठ आत्म बुद्धी वाला हो जाता है उसे इन चारों प्रकार के दुःखों से मुक्ति मिल जाती है। यही हमारे मनुष्य जीवन का उद्देश्य होता है। हमारे संतो ने हमें यही समझाया है। हम संसार में रहते हैं गृहस्थ परिवार में हैं सन्यासी नहीं भी हैं फिर भी हमारा कर्तव्य है कि हम कार्यो को मर्यादा के अंदर ही रह कर करें। मर्यादा का उलंघन नहीं करे और यह समझे कि हमारे जीवन में किसी की आवश्यकता है हमारे जीवन का जो मूल श्रोत है उससे जुड़ कर ही हम वास्तविक सुख और आनन्द की अनुभूति कर सकते है। इसी लिये हमें प्रातः और संध्या...

भाव का आत्मा से संबंध B112

Image
 "भाव ही भाव होगा" और जहां भाव होता है वहीं भक्ति होती है। भक्ति में भाषा का महत्व नहीं होता है भाव का महत्व होता है। कहा गया है "भक्ति स्वतंत्र सकल गुण खानी, विनु सत्संग न पावही प्राणी।" और जब वह भाव विहवल होता है परमात्मा के लिये वह चिंतन शील होता है उसको यह समझ आ जाता है कि उसके बिना मेरा जीवन अधुरा है हमारे जीवन का श्रोत है जिसके इस शरीर से निकल जाने के बाद यह शरीर ज्यों का त्यों धरा का धरा रह जाता है। फिर इस शरीर को समाज तो छोड़ दिजिये परिवार के लोग भी २-४ घण्टे से अधिक घर में रखना नहीं चाहते क्योंकि इसके अंदर से जीवात्मा निकल गया है यह निर्जीव हो गया है यह बेकार हो गया है। ऐसा क्यों? तो मनुष्य प्रेम किस से करता है। शरीर से करता है तो शरीर को रखना चाहिये ? परन्तु वह प्रेम किससे करता है जो निकल गया उस जीवात्मा से जिसके रहने पर वह एक दूसरे से प्रेम करता है एक दूसरे से प्रेम करता है एक दूसरे को भाई समझता है, पति पत्नी समझता है, माता पिता समझता है। एक दूसरे से प्रेम करता है यह रिश्ता किसका, यह देह का नहीं आत्मा का रिश्ता है किन्तु वह आत्मा न तो किसी का भाई होता है ...

कार्य के प्रति सम्पूर्ण भाव B111

Image
                🚩🌹🌹🌹💖💓💖🌹🌹🌹🚩 🔱🚩 1 . " भगवती " को तो भाव से पूजना होगा , भाव से ही जानना होगा , भाव से ही देखना होगा । जहाँ भाव का अभाव होगा वहाँ पर तो वह बिल्कुल नहीं होंगी । 2 . आपकी भावना की भूखी हैं और भाव से  आप जो  जल - फल - फूल इत्यादिक अर्पण करते हैं, वह उसकी गंधमात्र , वायु के माध्यम से , अग्नि के माध्यम से उनतक पहुँचता है । 3 . हमारे और आपके बीच में , पृथ्वी और आकाश के बीच में जो खाली है , यह " खाली " उसी का स्रोत है । इसी को कहा गया है भगवती की , भवानी की सप्त - चण्डिका में । 3 . एक हैं जामनिक और दूसरे हैं मार्कण्डेय । मार्कण्डेय कहते हैं उसी मार्तण्ड को जो आकाश है । जामनिक कहते हैं इस जमीन     को । जमीन और आकाश के बीच मे जो खाली है---- यह आकाश है , इसमें न मालूम कितनी - कितनी आत्माएँ उतपन्न होती हैं , विलीन होती हैं । यह भगवती का उदर है । हम और आप या सभी प्राणिमात्र  की विकास - स्थली है । 4 . पृथ्वी पूछती है उस आकाश से कि हमारे और आपके बीच में जो यह खाली है , इसमें हम और आप जो दो किनारे हैं एक न...

असंतुष्ट न होना B110

Image
                       🙏🌹🌹🌹🌺🌹🌹🌹🙏 एक छोटे से गांव में एक बहुत संतुष्ट गरीब आदमी रहता था | वह संतुष्ट था इसलिए सुखी भी था | उसे पता भी नहीं था कि मैं गरीब हूँ | गरीबी केवल उन्हें पता चलती है जो असंतुष्ट हो जाते हैं | संतुष्ट होने से बड़ी कोई  सम्पदा  नहीं है,कोई समृद्धि नहीं है, लेकिन एक रात अचानक वह दरिद्र हो गया | न तो उसका घर जला,न उसकी फसल ख़राब हुई,न उसका दिवाला निकला | लेकिन एक रात अचानक बिना कारण वह गरीब हो गया था | उस रात एक आदमी उसके घर मेहमान हुआ और उस आदमी ने उससे हीरे कि खदानों कि बात की और उससे कहा कि ,पागल तू कब तक खेती-बारी करता रहेगा ? पृथ्वी पर हीरो कि खदाने भरी पड़ी हैं | अपनी ताक़त हीरो कि खोज में लगा,तो जमीन पर सबसे बड़ा समृद्ध तू हो सकता है | समृद्ध होने के सपनो ने उसकी नींद ख़राब कर दी | रात भर जागता रहा और सुबह उसने पाया कि वह एकदम दरिद्र हो गया है क्योंकि वह असंतुष्ट हो गया था | उसने अपनी जमीन बेच दी,अपना मकान  बेच दिया ,सारे पैसे लेकर हीरों कि खदान कि खोज में निकल पड़ा | १२ वर्षो तक उसने ...

तीन प्रकार के अन्न B109

Image
  तीन प्रकार के अन्न को ग्रहण नहीं करना चाहिए ,अतः उन्हें अभीष्ट नहीं समझना । ये हैं ----- (१) मृत्यु के उपरांत श्राद्ध के त्रयोदशा के लिए पका हुआ अन्न। (२) जो स्त्री रजस्वला है  उसके द्वारा तैयार किया हुआ या स्पर्श किया हुआ अन्न और  (३) जो विश्वाशघाती है उसका अन्न । यह बात तुमसे इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि ये अनुभूत सत्य है । पांडवों में श्रेष्ठ युद्धिष्ठिर ने श्राद्ध का अन्न खाया था इसलिए जब उनकी पत्नी का चीर-हरण हो रहा था तब वो कुछ नहीं कर सके और मूक द्रष्टा बने रहे । उसी  तरह रजस्वला स्त्री को किसी का लोटा, जल तक नहीं छूना चाहिए । यदि तुम्हे ऐसा कुछ दिखाई दे तो उस पात्र या भोजन  को कभी ग्रहण नहीं करना चाहिए । ऐसी स्त्री का दिया हुआ अन्न पुण्य के छह भाग में से पांच भाग ले लेता है । ऐसी स्त्री अगर अपने पति को भी छू ले तो उसके पति का तेज, बल कांति सब गायब हो जाता है। वह दुर्बल और शिथिल सा महसूस करता है । विश्वाशघाती का अन्न ग्रहण करने से उसका भी मन व कर्म विश्वासघाती हो जाता है । 🌹परम् पूज्य् अवधूत भगवान राम जी 🌹 🌹जय श्री कृष्ण🌹

अन्नपूर्णा का महत्व B108

Image
                       🚩🙏🌹🌹🌹🌹🌹🙏🚩     🌼🌷  घर - घर अन्नपूर्णा  ------ मार्मिक उद्गार  🌷🌼 🚩इसे सरसरी तौर पर नहीं,दिल की गहराई में उतर कर देखें🚩                         🚩🌷  औघड़  -  वाणी  🌷🚩 🚩🔯 अन्नपूर्णा सब प्राणियों की जीवन शक्ति है जिसका आदर सारा संसार करता है। भारत वर्ष में एक विग्रह के रूप में भी अन्नपूर्णा का आदर होता है। परन्तु जब से मैंने होश संभाला है , यही देखता आया हूँ कि घर - घर अन्नपूर्णा की उपेक्षा होती है , उसका अपमान होता है। साधु - संत और किसान भी अन्नपूर्णा की उपेक्षा करते हैं , अनादर करते हैं।                                      हमारे देश की जनसंख्या बहुत है। इस देश के सब लोग मिल कर जितना अन्न रोज फेंकते हैं उतने अन्न से एक छोटे मोटे राष्ट्र की जनसंख्या का महीनों तक  भोजन हो सकता है। हम जब भ...

मूर्ति पूजा B107

Image
                🙏🌹🌹🌹💖💖💖🌹🌹🌹🙏 मूर्ती पूजा का रहस्य जरूर पढ़े :- कोई कहे की हिन्दू मूर्ती पूजा क्यों करते हैं तो उन्हें बता दें मूर्ती पूजा का रहस्य :-  स्वामी विवेकानंद को एक राजा ने अपने भवन में बुलाया और बोला, “तुम हिन्दू लोग मूर्ती की पूजा करते हो! मिट्टी, पीतल, पत्थर की मूर्ती का.! पर मैं ये सब नही मानता। ये तो केवल एक पदार्थ है।” उस राजा के सिंहासन के पीछे किसी आदमी की तस्वीर लगी थी। विवेकानंद जी कि नजर उस तस्वीर पर पड़ी।  विवेकानंद जी ने राजा से पूछा, “राजा जी, ये तस्वीर किसकी है?” राजा बोला, “मेरे पिताजी की।”स्वामी जी बोले, “उस तस्वीर को अपने हाथ में लीजिये।”राजा तस्वीर को हाथ मे ले लेता है।स्वामी जी राजा से : “अब आप उस तस्वीर पर थूकिए!” राजा : “ये आप क्या बोल रहे हैं स्वामी जी.? “स्वामी जी : “मैंने कहा उस तस्वीर पर थूकिए..!”राजा (क्रोध से) : “स्वामी जी, आप होश मे तो हैं ना? मैं ये काम नही कर सकता।”  स्वामी जी बोले, “क्यों? ये तस्वीर तो केवल एक कागज का टुकड़ा है, और जिस पर कूछ रंग लगा है। इसमे ना तो जान है, ना आवाज, न...

सच्चा धन B106

                      💖🎄धन की परिभाषा:🌳💖 💖जब कोई बेटा या बेटी ये कहे कि मेरे माँ बाप ही मेरे भगवान है ... ये है "धन"💖 💖जब कोई माँ बाप अपने बच्चों के लिए कि ये हमारे कलेजे की कोर है .....ये है "धन"💓 💖शादी के 20 साल बाद भी अगर पति पत्नी एक दूसरे से कहे  I Love You..... ये है "धन"💓 💖कोई सास अपनी बहू के लिए कहे ये मेरी बहु नहीं बेटी है और कोई बहू अपनी सास के लिए कहे ये मेरी सास नहीं मेरी माँ है..... ये है "धन"💖 💖जिस घर में बड़ों को मान और छोटो को प्यार भरी नज़रों से देखा जाता हो ... ये है "धन"💖 💖जब कोई अतिथि  कुछ दिन आपके घर रहने के पश्चात् जाते समय दिल से कहे आपका घर ....घर नहीं एक मंदिर है ..... ये है धन💖  💝मैं " ये दुआ करता हूँ कि आपको ऐसे "परम धन"  की प्राप्ति हो ।💖💖💖 जय श्री कृष्ण💖💖💖

गुरु गोरक्षनाथ जन्मोत्सव B105

Image
         🚩🙏🌹💖गुरु गोरखनाथ जन्मोत्सव💖🌹🙏🚩                           💓25 फरवरी 2021💓 एक मानव-उपदेशक से भी ज्यादा श्री गोरक्षनाथ जी को काल के साधारण नियमों से परे एक ऐसे अवतार के रूप में देखा गया जो विभिन्न कालों में धरती के विभिन्न स्थानों पर प्रकट हुए। सतयुग में वह लाहौर पार पंजाब के पेशावर में रहे, त्रेतायुग में गोरखपुर में निवास किया, द्वापरयुग में द्वारिका के पार भुज में और कलियुग में पुनः गोरखपुर के पश्चिमी काठियावाड़ के गोरखमढ़ी(गोरखमंडी) में तीन महीने तक यात्रा की। एक मान्यता के अनुसार मत्स्येंद्रनाथ को श्री गोरक्षनाथ जी का गुरू कहा जाता है। कबीर गोरक्षनाथ की गोरक्षनाथ जी की गोष्ठी  में उन्होनें अपने आपको मत्स्येंद्रनाथ से पूर्ववर्ती योगी थे, किन्तु अब उन्हें और शिव को एक ही माना जाता है और इस नाम का प्रयोग भगवान शिव अर्थात् सर्वश्रेष्ठ योगी के संप्रदाय को उद्गम के संधान की कोशिश के अंतर्गत किया जाता है। गोरक्षनाथ के करीबी माने जाने वाले मत्स्येंद्रनाथ में मनुष्यों की दिलचस्पी ज्या...

आत्मा की आवाज B104

Image
 🌼🌿 "आत्मा में रमण करें , आत्म बोधि  बनें "            श्वास - प्रश्वास पर ध्यान केंद्रित करें  ।। 🌿🌼 🚩अघोरेश्वर शरणम गच्छामी , सवात्माराम शरणम गच्छामी! 🌼🌿 औघड़ वाणी ------------------ ! 🔱🚩 हमारी जो प्रार्थना है उसमें कहा जाता है कि मेरुदण्ड सीधा करो, सिर को ऊँचा करो, नासिका को सामने रखो, चक्षु को भृकुटी के मध्य मे  रखो, सीना को ताने रहो और सिद्धासन मे बैठे रहो, अच्छे से सांस लो अच्छे से सांस छोड़ो और मन में किसी तरह का कोई विचार तब तक न आने दो जब तक कि अपना आत्मा स्वच्छ और निर्मल न हो जाय। अपनी संकल्प सिद्धि अच्छी न हो जाय। 🚩 🌼 मगर हम नहीं कर पाते हैं। जैसे बैठेंगे, अकुलाहट शुरू हो जायेगी। बुरी-बुरी बातें याद होंगी। बुरी नहीं तो, न बुरी न अच्छी बल्कि कुछ विध्वंसक बातें याद आने लगेगी। कुछ लोभ की श्रेणियाँ , तथा कुछ अजीब-अजीब सी आकृतियाँ उत्पन्न होने लगेंगी तथा कुछ अजीब-अजीब सी तरंगे उत्पन्न होने लगेंगी, जिन तरंगों मे हम अपने आपको डुबोये-डुबोये रहेंगे।🌼                      ...

कर्म प्रधान B103

Image
                🚩🙏🐚🐚🌹🌹🌹🐚🐚🙏🚩 कर्म प्रधान विश्व करि राखा,जो जस करई सो तस फल चाखा ।। 🌷  औघड़ वाणी ---------------------- ! 🔱🚩यह संसार एक कर्म क्षेत्र है | जब तक हम लोग कुछ उठ के कर्म नहीं करेंगे ,श्रम नहीं करेंगे तब तक हमें कुछ भी हासिल नहीं होना है | जैसे की आज कल लोग कर रहे हैं ,सभी लोग उसके अधिकारी हैं ,पहले ऐसा नहीं हुआ करता था ,पहले कुछ ही लोग उसके अधिकारी हुआ करते थे | आज वह अधिकार सबको प्राप्त है , 🌷जो कर्म करेगा , श्रम करेगा , उसको ही वह अधिकार प्राप्त होगा |🌷 चाहे वह ईश्वर ही क्यों न हो , उसमे भी हमें वह करना पड़ता है | उसकी प्राप्ति के पहले वह सब करना पड़ता है | वह सब क्रिया-कलाप करने पड़ते हैं जो हमारे लिए आवश्यक हैं | फिर हमारा उत्तरदायित्व होता है कि इस पर ध्यान दें की हमारा आचरण कैसा है , व्यवहार कैसा है , हमारी वाणी कैसी है, हमारा जो मन बहुत कुटिल है वह सुधरा की नहीं। अपने मन्त्रों द्वारा या जैसे भी हम लोग अपने आप के शुद्धिकरण का प्रयत्न कर रहे हैं - तो वह मन्त्र इसलिए होता है की हमारी आन्तरिक शुद्धि हो |  🌺हमलोग...

औघड़दानी भोले भण्डारी B102

Image
 🙏🌹 प्रत्येक मनुष्य को कर्म फल भोगना ही पड़ता है,  मृत्यु - उपरान्त भी  -   - - !🌹🙏   🌹प्रस्तुत है, परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के मुखारविंद से 🌹         🔱🚩 शिव को संहार का देवता कहा गया है ।  अर्थात जब  🌼मनुष्य अपनी सभी मर्यादाओं को तोड़ने लगता है तो शिव उसका संहार कर देते हैं । 🌼  जिन्हें अपने पाप कर्मों का फल भोगना बचा रहता है वे ही प्रेत योनि को प्राप्त होते हैं । चूंकि शिव संहार के देवता हैं , इसलिए इनको दण्ड भी वही देते हैं । इसलिए शिव को भूत - प्रेतों का देवता भी कहा जाता है । दरअसल यह जो भूत - प्रेत है वह कुछ और नहीं बल्कि सूक्ष्म शरीर का प्रतीक है । भगवान शिव का यह संदेश है कि हर तरह के जीव जिससे सब घृणा करते हैं या भय करते हैं , वे भी शिव के समीप पहुँच सकते हैं , केवल शर्त है कि वे अपना सर्वस्व शिव को समर्पित कर दें ।  🌹औघड़दानी भोले भण्डारी के श्रीचरणों में कोटिश नमन🌹 🌺जय श्री कृष्ण🌺

बारह ज्योतिर्लिंग B101

Image
                 🐚 🙏🚩💖🌹🌹🌹💖🚩🙏🐚               🚩 जानिए कहां स्थित हैं प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंग🚩 1- सोमनाथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भारत का ही नहीं अपितु इस पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह मंदिर गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है। शिवपुराण के अनुसार जब चंद्रमा को दक्ष प्रजापति ने क्षय रोग होने का श्राप दिया था, तब चंद्रमा ने इसी स्थान पर तप कर इस श्राप से मुक्ति पाई थी। ऐसा भी कहा जाता है कि इस शिवलिंग की स्थापना स्वयं चंद्रदेव ने की थी। विदेशी आक्रमणों के कारण यह 17 बार नष्ट हो चुका है। हर बार यह बिगड़ता और बनता रहा है।  2- मल्लिकार्जुन यह ज्योतिर्लिंग आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित है। इस मंदिर का महत्व भगवान शिव के कैलाश पर्वत के समान कहा गया है। अनेक धार्मिक शास्त्र इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व की व्याख्या करते हैं। कहते हैं कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है। एक पौराणिक कथा क...

शंख का महत्व B100

Image
     🌹हिन्दू धर्म में पूजा स्थल पर शंख रखने की परंपरा :🌹          🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚🐚 शंख को सनातन धर्म का प्रतीक माना जाता है।धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शंख बजाने से भूत-प्रेत, अज्ञान, रोग, दुराचार,पाप, दुषित विचार और गरीबी का नाश होता है। शंख बजाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। महाभारत काल में श्रीकृष्ण द्वारा कई बार अपना पंचजन्य शंख बजाया गया था। आधुनिक विज्ञान के अनुसार शंख बजाने से हमारे फेफड़ों का व्यायाम होता है, श्वास संबंधी रोगों से लडने की शक्ति मिलती है। पूजा के समय शंख में भरकर रखे गए जल को सभी पर छिड़का जाता है जिससे शंख के जल में कीटाणुओं को नष्ट करने की अद्भूत शक्ति होती है। साथ ही शंख में रखा पानी पीना स्वास्थ्य और हमारी हड्डियों, दांतों के लिए बहुत लाभदायक है। शंख में कैल्शियम, फास्फोरस और गंधक के गुण होते हैं जो उसमें रखे जल में आ जाते हैं|… 🌹🐚जय श्री कृष्ण🐚🌹

ईश्वर का कार्य B99

Image
  ईश्वर का कार्य ................ एक बार श्री कृष्ण और अर्जुन भ्रमण पर निकले तो उन्होंने मार्ग में एक निर्धन ब्राहमण को भिक्षा मागते देखा.... अर्जुन को उस पर दया आ गयी और उन्होंने उस ब्राहमण को स्वर्ण मुद्राओ से भरी एक पोटली दे दी।  जिसे पाकर ब्राहमण प्रसन्नता पूर्वक अपने सुखद भविष्य के सुन्दर स्वप्न देखता हुआ घर लौट चला। किन्तु उसका दुर्भाग्य उसके साथ चल रहा था, राह में एक लुटेरे ने उससे वो पोटली छीन ली। ब्राहमण दुखी होकर फिर से भिक्षावृत्ति में लग गया।अगले दिन फिर अर्जुन की दृष्टि जब उस ब्राहमण पर पड़ी तो उन्होंने उससे इसका कारण पूछा। ब्राहमण ने सारा विवरण अर्जुन को बता दिया, ब्राहमण की व्यथा सुनकर अर्जुन को फिर से उस पर दया आ गयी अर्जुन ने विचार किया और इस बार उन्होंने ब्राहमण को मूल्यवान एक माणिक दिया। ब्राहमण उसे लेकर घर पंहुचा उसके घर में एक पुराण घड़ा था जो बहुत समय से प्रयोग नहीं किया गया था,ब्राह्मण ने चोरी होने के भय से माणिक उस घड़े में छुपा दिया।  किन्तु उसका दुर्भाग्य, दिन भर का थका मांदा होने के कारण उसे नींद आ गयी... इस बीच ब्राहमण की स्त्री नदी में जल लेने च...