एकांत में कुछ पल B123

               

           


  🌹एकांत में बिताकर तो देखे कुछ पल🌹

आप चाहे कितना ही सामाजिकता निभाते हों, एकदूसरे के

साथ बातचीत में व्यस्त रहते हों लेकिन आपको अपने

लिए कुछ समय की हमेशा जरूरत होती है।

अब जबकि सामाजिकता बढ़ाने के लिए अनेक द्वार हमोर आसपास हैं

तो अपने लिए एकांत की तलाश बहुत कठिन

होती जा रही है।

लेकिन एकांत ही आपको अपने कामों के लिए पर्याप्त

उर्जा पाने में मदद करता है। वह

अपनी खूबियों को पहचानने और

अपनी कमजोरियों के साथ आगे बढ़ने में

आपकी मदद करता है। अपने एकांत से आप किस तरह

आगे बढ़ने की उर्जा ग्रहण करते हैं यह आप पर

ही निर्भर करता है लेकिन एकांत में खुद के साथ

वार्तालाप के बहुत से फायदे हैं।

1- दूसरों से दूर होने का डर छोड़ दें

आज के अति सामाजिक समय में लोग इस बात से डरते हैं कि अगर वे

दूसरों को समय नहीं देंगे तो सभी से कट

जाएंगे। यही मौजूदा समय की सबसे

बड़ी मुश्किल भी है।

व्यक्ति दूसरों को तो समय देने के प्रयास में खुद के लिए समय

नहीं निकाल पाता है। कई बार व्यक्ति इस बात पर

अफसोस करता है कि दूसरे कितनी अलग-अलग

गतिविधियों में शामिल हैं लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं कर

पा रहा है। लेकिन इस विचार से मुक्त होने की जरूरत

है। आपका आनंद वह नहीं हो सकता है जो आपके

मित्र का है। हर किसी के लिए आनंद

की परिभाषा अलग है। यह तुलना छोड़ दें।

2- अपनी जरूरतों पर एकाग्र रहें

जब भी आप अकेले रहें तो विचार करें कि आप

अपनी जरूरतों और अपने तरीकों से

जीवन को जी पा रहे हैं

या नहीं? इस तरह की विचार

प्रक्रिया ही आपके आनंद को बढ़ाएगी और

आपको अपने समय का सही उपयोग करने में मदद

करेगी। अपने खाली समय को दूसरों पर खर्च

कर देने से आपका खुद से संवाद नहीं हो पाता है।

तरह-तरह की गतिविधियों में उलझे रहने पर आप

अपनी रूचि की चीजों के लिए

भी वक्त नहीं दे पाते हैं। दूसरों को समय दें

पर खुद के लिए भी समय बचाएं।

3- अपने एकांत को संभावना की तरह देखें

जब भी आप अकेले हों तो मानें कि यह

अपनी नई संभावनाओं पर काम करने का वक्त है। अपने

तनावों से उबरने का वक्त है। कई बार हम खुद

की तरफ यह कहकर भी ध्यान

नहीं दे पाते हैं कि समय

ही नहीं है। जब आप खुद के लिए प्रयास

के साथ समय निकालेंगे तो पाएंगे कि आप खुद का समय दे पा रहे हैं।

एकांत में अपने बारे में चिंतन आपको संबंधों में भी बेहतर

बनाएगा।

4- नकारात्मकता से दूर

जब आप एकांत में होते हैं तो इस बात

की आशंका न्यूनतम होती है कि कोई

दूसरा आपका मूड खराब कर दे। तब आप अपने अनुसार

ही अपने समय को बिताना पसंद करते हैं। उसमें दूसरे

का दखल बहुत ही कम होता है। इसलिए यह समय

आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस समय को अपने

प्रति जिम्मेदारी की तरह देखना चाहिए। इस

समय में उन चीजों की तरफ ध्यान दें

जो सकारात्मकता को बढ़ाती है।

अपने एकांत को आनंदित कैसे बनाएं

1- अपने नए शौक के बारे में सोचें

आपकी रूचियां और शौक ही कुशलता पाने में

आपकी मदद करते हैं। अक्सर लोग जीवन

में तरह-तरह के कामों के बारे में सोचते रहते हैं और

कभी उन पर अमल नहीं करते। अगर

आपके पास अपने लिए कुछ समय है

तो अपनी रूचियों को किस तरह समय दिया जाए इस बारे में

सोचें।

2- कुछ दूर अपने साथ चलें

जब भी एकांत हो तो कुछ दूर पैदल यात्रा करें। ऐसे समय

प्रकृति को देखें और उसकी सुंदरता का विचार करें। जब

आप दूसरों के साथ होते हैं तो कभी इस तरफ

आपका ध्यान नहीं जाता है। दुनिया में बहुत

सी ऐसी चीजें हैं जो आपके

आनंद का केंद्र बन सकती हैं।

3- दूसरों को देखें

अपने आसपास के लोगों के बर्ताव

को निहारना भी सीखने

की प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है। इसका आपके मन

पर बहुत ही अच्छा असर पड़ सकता है। जब आप

दूसरों को देखते हैं तो आप अपने व्यवहार को भी समझ

रहे होते हैं।

🌹जय श्री कृष्ण🌹

Comments

Popular posts from this blog

don't(Curse) श्राप ना दें ? B227

Sri.Kedarnath dham yatra B224

JOURNEY OF SHRI JAGANNATH DHAM PURI B183