ACFCI राष्ट्रीय प्रवक्ता B234
Certified Sales Instructor {Trainer} by TOYOTA , Bengaluru India. *हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व है कि समाजसेवी, लेखक, प्रेरक वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रशांत शर्मा जी को एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन (ACFCI) के युवा ब्यूरो का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।* श्री प्रशांत शर्मा जी लंबे समय से सामाजिक जागरूकता, व्यक्तित्व विकास एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। लेखन एवं पत्रकारिता से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। स्पष्ट आवाज़ समाचार पत्र, न्यूज़ ट्रैक चैनल एवं लखनऊ फोकस साप्ताहिक पत्रिका सहित विभिन्न मीडिया मंचों पर उन्होंने समसामयिक विषयों पर नियमित लेखन किया है तथा समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साक्षात्कार भी लिए हैं। *उनकी पुस्तक "जीवन एक सरिता (The Life)" जीवन के संघर्ष, अनुभव, मूल्यों एवं जीवन-दर्शन पर आधारित एक प्रेरणादायी कृति है, जो पाठकों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन की वास्तविकताओं को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।* शिक्षा की दृष्टि से उनकी प्रारम्भिक शिक्षा महाराष्ट्र में, परास्नातक आज़मगढ़...