No One Should Remain Hungry Campaign B216




आज दिनांक 14 जनवरी 2024 को जीव आश्रय फाउंडेशन के साथ मिलकर गोमतीनगर लखनऊ स्थित स्थान पर कोई भूखा न रहे अभियान के तहत मानवाधिकार एक्शन फोरम , लखनऊ द्वारा आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रीय सचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि कोई भूखा न रहे अभियान के तहत समय समय पर नागरिकों को हम सुविधा उपलब्ध कराते रहते हैं परन्तु अबकी बार हमनें घायल बेसहारा जानवरों को प्रार्थमिकता दी है । जीव आश्रय से हर्षित ने कहा कि कंपाउंड मैं जानवरों के सामान्य इलाज के साथ साथ क्रिटिकल यूनिट भी है जिसे डॉक्टरों द्वारा समुचित इलाज की व्यवस्था की जाती है और समय समय पर सभी जानवरों को खाना दिया जाता है   इसी के साथ जिला महासचिव लखनऊ प्रतीक विक्रम सिंह ने भी नागरिकों से अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग इस तरह के अभियान कार्यक्रम में शामिल हो क्योंकि जीव तो जीव है चाहे वह मनुष्य हो या जानवर सभी के सेवा के लिए सबको आगे आना चाहिए । कार्यक्रम को सफल बनाने में  पिंकी साहू , वेदांत पांडेय , रवि प्रकाश पांडेय , फैज़ अहमद , प्रदीप कुमार सिंह , काजल रावत , हर्षित का काफी योगदान रहा ।

Comments

Popular posts from this blog

ACFCI राष्ट्रीय प्रवक्ता B234

EV- VAHAN B233

Interview with Prem B231