ACFCI राष्ट्रीय प्रवक्ता B234

 


Certified Sales Instructor {Trainer} by TOYOTA , Bengaluru India. 

*हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व है कि समाजसेवी, लेखक, प्रेरक वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रशांत शर्मा जी को एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन (ACFCI) के युवा ब्यूरो का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।*

श्री प्रशांत शर्मा जी लंबे समय से सामाजिक जागरूकता, व्यक्तित्व विकास एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। लेखन एवं पत्रकारिता से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। स्पष्ट आवाज़ समाचार पत्र, न्यूज़ ट्रैक चैनल एवं लखनऊ फोकस साप्ताहिक पत्रिका सहित विभिन्न मीडिया मंचों पर उन्होंने समसामयिक विषयों पर नियमित लेखन किया है तथा समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साक्षात्कार भी लिए हैं।

*उनकी पुस्तक "जीवन एक सरिता (The Life)" जीवन के संघर्ष, अनुभव, मूल्यों एवं जीवन-दर्शन पर आधारित एक प्रेरणादायी कृति है, जो पाठकों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन की वास्तविकताओं को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।*

शिक्षा की दृष्टि से उनकी प्रारम्भिक शिक्षा महाराष्ट्र में, परास्नातक आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) तथा एम.बी.ए. लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से सम्पन्न हुई। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे वर्तमान में ADLD Toyota में सेल्स इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ वे युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपकी दूरदर्शिता, प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता, सामाजिक अनुभव एवं सकारात्मक नेतृत्व से ACFCI के युवा ब्यूरो को नई दिशा, नई ऊर्जा और राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त पहचान प्राप्त होगी।

*एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन (ACFCI) परिवार की ओर से श्री प्रशांत शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।*

 सुयश श्रीवास्तव

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निदेशक

एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन (ACFCI)

Comments

Popular posts from this blog

EV- VAHAN B233

Interview with Prem B231

महामृत्युंजय मंत्र की रचना B232