Odhega bharat muhim1 B210

 







आज मानवाधिकार एक्शन फोरम नई दिल्ली द्वारा ओढेगा भारत मुहिम का संचालन  प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश प्रशांत शर्मा और जिला महासचिव लखनऊ प्रतीक सिंह ने किया । इसके अंतर्गत गरीबों में आने वाली ठंड के लिए वस्त्र और कम्बल का वितरण किया गया , इस अवसर पर प्रशांत शर्मा प्रदेश प्रवक्ता उ. प्र. ने कहा कि संगठन की पूरी कोशिश रहती है कि इस तरह का आयोजन कर मानव सेवा की जाए जिससे कि किसी को ठंड न लगे और अपने देश के नागरिक बीमार न पड़े और स्वस्थ रहें ।  महासचिव प्रतीक सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन संगठन आगे भी करता रहेगा । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रेम सिंह , नीलम मिश्रा , ऊषा शर्मा , सरिता शर्मा , पुष्पांजलि मिश्रा , परीक्षित , पारिजात , सतेंद्र  ,अनुज , रवि , प्रदीप , धर्मेंद्र , प्रणव  आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । 28-10-2023

Comments

Popular posts from this blog

Interview with Prem B231

महामृत्युंजय मंत्र की रचना B232

Shri Neeb karori maharaj Part-2 B229