Tree Plantation Campaign 2023 B203


आज दिनांक 22 जुलाई 2023 को ,पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ अभियान संचालन के तहत प्रशांत शर्मा प्रदेश प्रवक्ता उ.प्र. मानवाधिकार एक्शन फोरम व स्थानीय पार्षद श्री राजेश सिंह गब्बर द्वारा वृक्षारोपण महाभियान -2023  का संचालन किया गया । इस अवसर पर पार्षद राजेश सिंह ने बताया कि आज कई वार्डो में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है लगभग 1000 पौधों को लगाने का लक्ष्य है । प्रदेश प्रवक्ता उ. प्र.  HRAF प्रशांत शर्मा ने बताया कि 28 मई व 5 जून 2023 विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर लिये गए संकल्प को आज आगे बढ़ाते हुए आगे आने वाली पीढ़ी के लिए अपने बच्चों के लिए शुद्ध ऑक्सीजन वातावरण की योजना के लक्ष्य को पूर्ण किया जा रहा है । इस अवसर पर नेहरु एन्क्लेव गोमती नगर के पेपर मिल वार्ड से पार्षद राजेश सिंह गब्बर, रवि सिंह गब्बर ,  महेन्द्र प्रताप सिंह , वरिष्ठ अधिवक्ता माणिक सिन्हा , विजय सिंह , मोनी सिंह, भुवन शुक्ल , के सी गोयल , अमित सेठ , सतेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा , रतन कपूर , मोहित वर्मा , बजरंग मिश्र , बृजेश सिंह , अजय चौहान , संतोष सिंह , मदन सिंह चौहान , तालुकदार आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

🌷जय श्री कृष्ण🌷


Comments

Popular posts from this blog

ACFCI राष्ट्रीय प्रवक्ता B234

EV- VAHAN B233

Interview with Prem B231