व्यक्ति का मूल्य B5

एक बार एक पिता ने अपने पुत्र को अपने पास बुलाया और कहा की तुम आज अपने परदादा जी के इस घड़ी का मूल्य, घड़ी के बड़े दुकान में जाकर पूछो की कितना इस घड़ी का मूल्य देगा याद रहें यह घड़ी २५० वर्ष पुरानी है। पुत्र ने बड़े दुकान पर जाकर घड़ी का मूल्य पूछा दुकानदार ने कहा बहोत पुरानी घड़ी है ५०० से १००० तक दे सकता हूं, पुत्र ने अपने पिता से आकर सब बातें बताई। पिता ने कहा अब तुम संग्रहालय ( MUSEUM) मे जाकर दिखाओ , पुत्र ने यहाँ पर भी घड़ी दिखाई वहाँ पर लाखों मे इस घड़ी का मूल्य लगा। पुत्र ने फिर से आकर अपने पिता से सब बातें बताई - पिता ने कहा मैं तुम्हें बताना चाह रहा था , - *व्यक्ति का मूल्य सही स्थान पर सही लगता हैं न की गलत स्थान पर* इस कारण तुम अपनी शक्ति वहां पर लगाओ जहाँ पर तुम्हारा मूल्य हो ,वहां मत लगाओ जहाँ तुम्हारा कोई मूल्य ही न हो।
 🌺।। जय श्री कृष्ण ।।🌺

Comments

Popular posts from this blog

ACFCI राष्ट्रीय प्रवक्ता B234

EV- VAHAN B233

Interview with Prem B231