Posts

New Future of Auto Industry B175

Image
ऑटो इंडस्ट्री का नया भविष्य (इलेक्ट्रीक पावर व्हीकल) https://newstrack.com/auto-mobile/electric-power-vehicles-new-future-of-auto-industry-343173 बढ़ती महंगाई में पेट्रोल, डिज़ल, सी. एन. जी., के दामों में खूब बढ़ोतरी हो रही है। इसी के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है , इससे पृथ्वी और हमारी आने वाली पीढ़ीयों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा । इस प्रदूषण को हमें रोकना होगा और महंगाई से छुटकारा पाना होगा। इसके लिये भारत सरकार के सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी के अथक प्रयासों से आटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक क्रान्ती आने जा रही है। वह है ई.वी. यानी इलेक्ट्रीक व्हीकल्स का अभी हाल ही में श्री नितिन गड़करी ने मर्सिडिज बेंज की ई.क्यू.एस. इलेक्ट्रीक व्हीकल को पुणे में लॉन्च किया है जो पूर्णतः मेड इन इंडिया निर्मित कार है। यह कार 15 मिनट में फास्ट चार्जिंग हो जाती है, यह कार 300 कि.मी. तक चलेगी और इसकी ड्राइवींग रेन्ज 582 कि.मी.  से 679 कि.मी. तक होगी। श्री गड़करी ने कहा भी है की आटो कम्पनीयां इलेक्ट्रीक व्हीकल्स के प्रोड्रक्शन को बढ़ायेंगे तभी इन कारों के दाम भविष्य में कम होंग...

New HYUNDAI ALCAZAR B174

Image
  Author :- PRASHANTJK SHARMA NEW HYUNDAI - ALCAZAR अल्कजार https://newstrack.com/auto-mobile/hyundai-alcazar-price-images-review-features-mileage-specifications-model-interior-variant-and-other-details-346894 आज वर्तमान में जो ग्राहक  हुंडई की क्रेटा लेने की सोच रहे हैं तो उन सभी ग्राहकों  के पास एक नया विकल्प हुंडई कंपनी ले आई है वह है नई एस.यू.वी. अल्कज़ार जो ग्राहकों के लिए  एक ग्रैंड लाइफ स्टाइल प्रीमियम फीचर के साथ लांच किया गया है। इस एस.यू.वी. को हर एक एंगल से खूबसूरत बनाया गया है। जिसमें अल्कज़ार में थ्री स्टार एल.ई.डी. हेडलैम्प, डी.आर.एल. लाइट, हनी कॉम्ब टेल लाइट , शार्कफिन एण्टीना, आर-18 इंच डायमण्ड कट एलाय व्हील, पडल लैम्प हुंडई लोगो प्रोजेक्शन ड्राइवर साइड पर ओ.आर.वी.एम.(आउट साइड  रियर विव मिरर )पर दिया गया है। जो ग्राहक को प्रीमियम फ़ील कराता है । प्रीमीयम ड्यूल टोन ब्रॉउन इंटीरीयर, 8 वे पावर ड्राइवर सीट एडजस्टबल, फर्स्ट इन सिग्मेन्ट 10.25 इंच डिजीटल इंस्ट्रूमेन्ट क्लस्टर और 10.25 इंच का एच.डी टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम उपलब्ध है।नई अल्कज़ार में परोनॉमि...

Yug of Electric vehicle B173

Image
Author :-  Prashantjk Sharma संदेश वाहक दैनिक समाचार पत्र , संपादकीय पेज , रविवार 20 नवंबर 2022 लखनऊ,कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर एडिशन , नया लेख - ऑटो इंडस्ट्री का नया भविष्य , - लेखक प्रशांत शर्मा । https://newstrack.com/auto-mobile/electric-bike-era-know-features-price-model-speed-and-other-details-345368  *इलेक्ट्रीक वाहन का युग* आटोमोबाइल के क्षेत्र में आज बहुत सारी कम्पनीयाँ भारत में दो पहिया इलेक्ट्रीक वाहन बनाना शुरू कर चुकी है। जिनमें टी.वी.एस., हीरो इलेक्ट्रीक , हीरो मोटोकॉर्प, एस-वन, ओला ,एथर , बजाज, ओकिनावा, एम्पीयर, प्योर, एवन, कोनाकी इत्यादी कम्पनीयाँ इलेक्ट्रीक स्कूटर का निर्माण कर रहीं है। ये सभी इलेक्ट्रीक स्कूटर भविष्य में हमारे आने वाले पीढ़ी के लिये इको फ्रेंन्डली, कम मेन्टनेन्स, बिना आवाज के स्कूटर बिना ध्वनि प्रदूषण के साथ चलेंगी साथ ही धुँआ न होने से शून्य प्रदूषण होगा । बाजार में ओला इलेक्ट्रीक कम्पनी के दो माडल उपलब्ध है , एक एस-वन और दूसरा एस-वन प्रो वैरिएंट उपलब्ध है। ओला कंपनी के स्कूटर एक लाख किमत तक में आ रहीं है ।ओकिनावा आटोटेक अपने 6 माडल - प्राइस, ...

New JUPITER 110/125c.c. B172

Image
 Author :- Prashantjk Sharma नई जुपिटर https://newstrack.com/auto-mobile/tvs-jupiter-new-jupiter-means-more-mileage-more-features-more-engine-power-344194 *TVS - JUPITER ( ज्यादा का फायदा )* नई जुपिटर अपने 2nd जनरेशन तक 4.5 मिलियन यूनिट सेल कर चुकी है । जुपिटर का अर्थ ही है बहुत ज्यादा यानी कि स्कूटर पर बैठने के लिए ज्यादा जगह , सामान रखने के लिए ज्यादा जगह , माइलेज ज्यादा , इंजन पॉवर ज्यादा , ग्राहकों को सुरक्षा के फीचर्स भी ज्यादा दे रही है । यह सब टी.वी.एस. कंपनी अपने जुपिटर स्कूटर के माध्यम से ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है । नई जुपिटर 2022 मॉडल चार वैरिएंट में आती है। पहला बेस, दूसरा स्टैण्डर्ड, तीसरा जेड एक्स चौथा क्लासीक वैरिएंट । नई जुपिटर अब पहले से पन्द्रह प्रतिशत ज्यादा माइलेज अपने ग्राहकों को दे रही है। ईको थ्रस्ट एफ आई इंजन के साथ भारत स्टेज VI नई तकनीक पर आ रही है। "ज्यादा का फायदा" नई जुपिटर का टैग लाइन है। इसका तात्पर्य यह है की यह स्कूटर अपने सीगमेन्ट में हर एक फिचर ज्यादा उपलब्ध करा रही है। वो कैसे आइए देखते है। जुपिटर दो इंजन में आ रही है। पहला 110 सी.सी. दू...

SAMIKSHA- MAA KI BATEN B171

Image
  Author :- Prashantjk Sharma पुस्तक समीक्षा :-      https://newstrack.com/opinion/swami-nikhilananda-sri-ramakrishna-book-maa-ki-batein-review-341050     https://skgnews24.blogspot.com/2022/10/blog-post_28.html?m=1                           🌹"माँ की बातें"🌹 भगवान श्री रामकृष्ण देव की लीला -सहधर्मिणी श्री माँ सारदा देवी से वार्तालाप इस पुस्तक की महानता है। स्वामी अरूपानन्द, रामानन्द चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित स्वामी निखिलात्मानन्द द्वारा अनुवादित पुस्तक में माँश्रीसारदा देवी के जीवन की रूपरेखा को दर्शाया गया है। इस पुस्तक में माँ से जितने भी स्वामी जी गण व  माननीय गणमान्य व्यक्तियों से जो भी वार्तालाप माँ से हुआ है । उन सभी बातों का उत्तर माँ ने बहुत ही सरलता से व्यवहारीक तर्कों से दिया है। इन बातों को व्यक्ति यदि अपने जीवन में उतार लें तो सुख शान्ति बड़े ही आसानी प्राप्त हो जाएगी। श्री रामानन्द चट्टोपाध्याय ने स्पष्ट कहा है की शास्त्रों में गृहस्थ की प्रशंसा है और संन्यासी की भी प्...

SPORTY SCOOTERS B170

Image
                  Author :- Prashantjk Sharma 18 - 10 - 2022 संदेश वाहक हिन्दी दैनिक समाचार पेपर          🌸त्योहारी सीजन में स्पोर्टी स्कूटर्स की धूम🌸 https://newstrack.com/auto-mobile/sporty-scooters-boom-in-festive-season-339518 भारत में युवाओं के लिये त्योहारी मौसम में स्पोर्टी स्कूटरों की धूम है। आज युवाओं को सुरक्षा, माइलेज, कम्फर्ट के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी चाहिए। कभीकिसी जमाने में इन सब चीजों का एक साथ आना सम्भव नहीं था, परन्तु आज आधुनिक भारत में इन सभी फिचर्स का एक साथ आना विकल्प के रूप में तैयार है। भारत देश में स्पोर्टी स्कूटरों की एक लम्बी श्रृंखला उपलब्ध है। आज स्पोर्टी स्कूटरों की श्रृंखला में सुजुकी की एवेनिस व बर्गमैन , यामहा की रे-जेड आर (हाइब्रीड), टी.वी.एस. की एन टॉर्क, होण्डा की ग्राजिया , हीरो की मेस्ट्रो- एज आ रही है। ये सभी स्कूटर्स 125 सी. सी.सेगमेंट की हैं। सभी कम्पनीयों के स्कूटरों की कुछ न कुछ विशेषताएँ होती है। अब ग्राहकों को यह देखना होगा की ,मेरी क्या जरूरत है या समझ लें की मुझे कौन-कौन...

New KAWASAKI W-175 B169

Image
https://newstrack.com/auto-mobile/kawasaki-w175-bike-price-in-india-features-engine-mileage-speed-338649 Author :- Prashantjk Sharma नई कावासाकी W - I75 सीरीज ( Let the good times roll ) नवरात्रि , दशहरा व दिपावली के शुभ अवसर पर अब भारत में एक नई मोटरसाइकील ने रेट्रो (क्लासीक) लुक में कावासाकी कम्पनी की W सीरीज ने प्रदार्पण किया है। कावासाकी कम्पनी ने अपनी प्रसिद्ध W( डब्लू )सीरीज मॉडल को उतारा है। W-सीरीज लगभग 50 वर्ष पूर्व W1 सीरीज की पहली बाइक 1966 में पेश की गई थी। इसके बाद W800 सीरीज की बाइक आयी। अब भारत में कावासाकी W175 सीरीज की रेट्रो लुक की बाइक सितम्बर 2022 में पेश कर दि है। इस बाइक की बुकींग भारत में शुरू हो गयी है। इस बाइक की डिलीवरी दिसम्बर 2022 से शुरू होगी। अभी तत्काल में उत्तर प्रदेश में इस कम्पनी का कोई आउटलेट नहीं है। वर्तमान में यह नई W175 कावासाकी रेट्रो बाइक के शौकीन ग्राहकों को यह बाइक लेने के लिये दिल्ली या पटना जाना होगा। यह बाइक उन लोगों के लिये है जिन्हें क्लासीक, रेट्रो लुक पसंद हो, रेट्रो लुक चाहने वाले ग्राहकों के लिये एक बेहतरीन विकल्प कावासाकी कंपनी ने W ...

YAMAHA FASCINO 125FI B168

Image
https://newstrack.com/auto-mobile/yamaha-fascino-125-fi-hybrid-disc-on-road-price-images-mileage-and-reviews-mileage-specs-know-about-features-scooter-338283 29 . 09 . 2022 Newstrack Portal Author :- Prashantjk Sharma त्यौहारी सीजन में यामाहा की हाइब्रिड स्कूटर्स का जलवा नई फॉसिनो 125 एफ.आई. हाइब्रीड करें इम्प्रेस - यामहा की आधुनिक हाइब्रीड स्कूटर युवाओं के साथ सर्विस क्लास , बिज़नेस क्लास सभी को करें इम्प्रेस अपने इस  टैग लाइन के साथ यामाहा फसीनो स्कूटर ग्राहकों को इस त्योहारी सीजन में इम्प्रेस कर रही है। हाइब्रिड स्पोर्टी स्कूटर में यामाहा की जेड-आर स्कूटर भी आती है । नई फसीनो स्कूटर के इम्प्रेस करने का इसका मुख्य कारण है, यामहा का विश्वसनीय इंजन , इस पर चार चाँद लगाने के लिये यामहा ने अपने फसीनो 125 एफ.आई. इंजन को हाइब्रीड टेक्नोलाजी के साथ उतारा है। फसीनो स्कूटर आधुनिक तकनीक के साथ-साथ पहले से ज्यादा पावर और ज्यादा माइलेज के साथ आ रहा है। तीस प्रतिशत् ज्यादा इंजन पावर और सोलह प्रतिशत ज्यादा माइलेज अपने हाइब्रीड तकनीक के साथ आ रहा है। अब बात करते हैं, की यह स्कूटर युवाओं को क्यों...

New SUZUKI AVENIS B167

Image
   INTRODUCING THE NEW SUZUKI AVENIS Author :- Prashantjk Sharma स्पोर्टी स्कूटर श्रृंखला में सुजुकी कम्पनी ने अपनी 125 सी.सी. की स्कूटर एवेनिस उतारी है , जिसका मुकाबला यामहा की रे- जेड.आर.125 , टी.वी.एस. की एन-टॉर्क,खुद की सुजुकी की ही बर्गमैन से है। सुरक्षा की दृष्टी से देखें तो जब आप इस स्कुटर का टेस्ट ड्राइव लेते हैं , पहले ही समय पीकअप लेते ही यह स्कूटर गजब की स्पीड के साथ स्टेबल चलती है। लगता है की आप एक प्रीमियम स्कूटर चला रहे हैं। ब्रेक लेने पर यह स्कुटर तुरन्त अपने जगह पर खड़ी हो जाती है। इंजन भी बहुत स्मूथ है। कम्बाइण्ड ब्रेक सिस्टम होने की वजह से आगे पीछे एक साथ ब्रेक लगने के कारण यह स्कूटर बहुत ही आसानी से रुक जाती है वह भी बिना फीसलेआपको सुरक्षित रखती है। रात में चलने के लिये बॉडी माउंट ब्राइट एल.ई.डी. हेडलैम्प जो पूरी सड़क पर रोशनी बिखेर देती है। पीछे बड़ी चौड़ी स्पोर्टी एल.ई.डी. टेल लैम्प बहुत तेज रोशनी से सुरक्षा के साथ साथ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।  सुजुकी एवेनिस अपने सुपर स्टाइल लुक और ज़िप ड्राइव के लिये जानी जाती है। नई सुपर स्टाइलिश स्पोर्टी...

What is GDP ? B166

Image
राष्ट्रीय आय की धारणाएँ (Concepts of National Income):-  राष्ट्रीय आय की अनेक धारणाएं हैं, जिनका वर्णन निम्न प्रकार हैं--- (1) सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product )— सकल घरेलू उत्पाद (GDP) एक वर्ष के दौरान देश के भीतर उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य होता है। इसकी गणना बाजार कीमतों पर की जाती है जिसे बाजार कीमतों पर GDP कहा जाता है। *सकल घरेलू उत्पाद (GDP) मापने की विधियाँ (Methods of Measuring GDP) – सकल घरेलू उत्पाद (GDP) मापने के तीन भिन्न विधियां हैं-उत्पाद विधि आय विधि और व्यय विधि! सकल घरेलू उत्पाद मापने के इन तीनों तरीकों से समान परिणाम प्राप्त होते हैं। क्योंकि राष्ट्रीय उत्पाद = राष्ट्रीय आय = राष्ट्रीय व्यय ।  (a) उत्पाद विधि (Product Method)--इस विधि के अन्तर्गत वर्ष भर में विभिन्न उद्योगों में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य जोड़ा जाता है। इसे GDP का मूल्य बढ़ाव विधि (value added method), या मूल उद्योग द्वारा साधन लागत (factor cost by industry of origin) पर GDP के रूप में भी जाना जाता है। यह देश में उत्पादन कर रही प्रत्येक इकाई (उद्योग) का वस्तु...

TVS N-TORQ B165

Image
                                     टी.वी.एस. एन-टॉर्क 125 Fi Author :- Prashantjk Sharma टी.वी.एस. कम्पनी ने अपनी  रेसींग स्कुटर सिगमेन्ट में स्पोर्टी लाजवाब अपनी एन- टॉर्क को रक्खा है। जो बेस्ट इन क्लास परफॉरमेन्स बेटर रियल थ्रोटल फिल आर.टी.एफ.आई. (रेस टयून फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी के साथ आ रही है। जिसके कारण एन-टॉर्क 0-60 का स्टार्टिंग स्पीड मात्र 9 सेकेण्ड में पूरा कर लेती है। इस एन-टॉर्क स्पोर्टी स्कूटर की अधिकतम गति 95 किलोमीटर प्रतिघंटा है। एन-टॉर्क 9.4 पी.एस. का पावर @7500 आर.पी.एम. पर देती है। टॉर्क 10.5 एन.एम.@5500 आर.पी.एम. का है। जो बेस्ट इन क्लास पीकअप देता है। एनटॉर्क का टी.वी.एस. कम्पनी ने रेस एडीशन भी लॉन्च किया है,जिसमें ग्राहकों को रेस प्रेरित फ्लैग ग्राफीक्स दे रहा है, टी-शेप- डे टाइम रनींग लाइल, इंटरफेस मोबाइल एप की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। स्मार्ट एक्स कनेक्ट ब्लू-टूथ एप के द्वारा ग्राहक 60 फिचर्स से कनेक्ट रह सकते है। जिसमें नेवीगेशन असीस्ट, कालर आई.डी. ,अंतिम पा...

CITROEN C5 B164

Image
  CITROEN सिट्रोएन  सी- फाइव Author :- Prashantjk Sharma आटो इंडस्ट्री में जहाँ आज भारत से दो कम्पनीयाँ वापस जा चुकी है एक तो शेवरलेट कम्पनी दूसरी फोर्ड कम्पनी, इन दोनों कम्पनीयों ने नई कार की बिक्री भारत में रोक दी है। वहीं भारत में एक नई यूरोपियन कम्पनी ने प्रवेश किया है। यह कम्पनी "CITROEN - सिट्रोएन” है। आंद्रे सिट्रोएन ने इस कम्पनी की स्थापना 1919 में की थी। ब्राण्ड CITROEN-सिट्रोएन एक फ्रेंन्चमैन फ्रांस की कम्पनी है जो कि अपने द्वारा विकसीत डबल हिलकाल गियर वी-शेप टीथ के लिये जानी जाती है। गियर की इस तकनीक ने अपनी सफलता के कीर्तिमान स्थापित किये । इससे प्रेरित होकर कम्पनी के लोगो का डिज़ाइन भी गियर के आकार को प्रदर्शित करता है। CITROEN - सिट्रोएन कम्पनी ने अपने पहले कार का निर्माण 1934 में ट्रैक्शन अवंत कार से कि ,इसी के साथ यह कार अपने फ्रंट-व्हील ड्राइव इंजीनियरिंग के कारण प्रसिद्ध हो गयी । अब 2022 में CITROEN - सिट्रोएन कम्पनी ने भारत में अपनी सबसे नवीनतम कम्फर्ट क्लास एस.यू.वी. C-5 एयर क्रॉस के नाम से लॉन्च की है।इस एस.यू.वी.की खासीयत यह है की इसमें सुपर एडवांस कम्फर्...

New Suzuki BURGMAN B163

Image
https://newstrack.com/auto-mobile/suzuki-burgman-street-features-and-price-in-india-sporty-scooter-333609 BURGMAN - STREET एक स्टाइलिश स्पोर्टी स्कूटर Author :- Prashantjk Sharma सुजुकी मोटरसाइकील इंडिया प्रा०लि० 2006 में भारत देश में पूर्णतः स्थापित हुई थी । लेकिन भारत में 1982 से 2001 के बीच टी.वी.एस.कम्पनी के साथ जॉइण्ट वेन्चर हुआ था। तब भारत में टी.वी.एस सुजुकी के नाम से इसकी बिक्री होती थी। वर्तमान में सुज़ुकी भारत मोटरसाइकिल का हेडक्वाटर गुडगांव हरियाणा में स्थापित है। यहाँ पर मोटरसाइकिल, स्कूटर, स्पोर्टबाइक का निर्माण होता है। गुड़गांव के 37 एकड़ एरिया में सालाना सात लाख पचास हजार युनिट का निर्माण होता है। सुजुकी की अपनी शानदार स्पोर्टी स्कुटर बर्गमैन आज अपने स्टाइल के लिये जानी जाती है। यह स्कुटर दूर से देखने में बाइक की तरह स्टाइलिश लुक देती  है। युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिये इस नये बर्गमैन स्कूटर में बहुत से नये तकनीक के फिचर्स देखने को मिलते है। जिससे युवापीढ़ी इस स्कूटर को हाथों हाथ लेने के लिये तैयार हैं , तो आइये जानते है  न्यू स्टाइलीश स्कूटर बर्गमैन के विषय ...

New JEEP MERIDIAN B162

Image
                         NEW JEEP  MERIDIAN                 Author :- Prashantjk Sharma भारत में एस.यू.वी. सीगमेन्ट में 29.90 लाख से 36.95 लाख तक के प्राइस गैप को भरने के लिए जीप ने अपनी सबसे आधुनिक एस.यू.वी.को लॉन्च कर दिया है। यानी की XUV  700 और फॉरचूनर के बीच का गैप भर दिया गया है। सीगमेन्ट फर्स्ट 2.0L- टर्बो डीजल  9AT ऑटोमैटिक ट्रांन्समिशन फ्रंट व्हील ड्राइव ,2.0L टर्बो डीजल 9 A T आल व्हील ड्राइव ,  2.0L 6MT मैनुअल ट्रान्समिशन टर्बों डिजल फ्रन्ट व्ही ड्राइव तीन विकल्प में उपलब्ध है। जीप मैरीडियन अपने 9 स्पीड डिजल आटोमेटीक ट्रान्समिशन के कारण एस.यू.वी. के ड्राइविंग में और भी आन्नद दिलाता है। जीप मैरीडियन अपने हायड्रोलिक रिब्रॉउण्ड स्टॉपर तुरन्त सेलेक्टीव डैम्पीग के कारण एस.यू.वी. में 25 प्रतिशत प्लोर कम्पन (वाइब्रेशन) कम करता है एवं हमें आरामदेह ड्राइविंग के साथ-साथ तेज गति में स्टेबिलिटी प्राप्त होती है। जीप-मैरीडियन मात्र 10.8 सेकेण्ड में 0-100 प्रति घंटे की...

CITROEN-C3 .B161

Image
           CITROEN-C3  (EXPRESS YOUR STYLE) Author :- Prashantjk Sharma CITROEN एक फ्रेन्चमैन फ्रांस की कम्पनी है। जो कि अपने गियर ट्रान्समिशन के लिए जानी जाती है। आंद्रे सिट्रोएन ने इस कम्पनी की स्थापना 1919 में फ्रांस में की थी। यह कम्पनी अपने डबल ब्हिकल गियर वी-शेप टीथ के लिये प्रसिद्ध है इस कारण कम्पनी का लोगो   गियर के आकार को प्रदर्शित कर अपने सफलता को दिखाता है। भारत में कम्पनी ने आज नई सिट्रोएन सी-3 हैचबैक कार पेश की है। सिट्रोएन सी-3 का टैग लाइन है ‘एक्सप्रेस योर स्टाइल’ यानी की यह कार आपकी स्टाइल को एक हाईफाई स्लाइल देता है।  हर एक व्यक्ति की अपनी एक अलग पहचान होती है, तो अब यह कार आपके वर्तमान समय के लाइफ स्टाइल को एक नई ऊंचाई का एहसास कराता है। यह कार आपके कम्फर्ट (आराम) स्टाइल लुक को बढ़ाता है। अपने दस कलर ऑफशन  के साथ, तीन कस्टमाइज पैक, अपने छप्पन कस्टमाइजेशन ऑपशन के साथ उपलब्ध है। इस कार में एडवांस कम्फर्ट की बात करें तो इस कार में हाई ग्राउण्ड व्लीयरेंस, कस्टमाइज कम्फर्ट ,इसकी डिजाइन स्पोर्ट एस.यू.वी. को प्रदर्शित करत...